फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला थरोला टिक्कर बस सेवा तीन माह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-थरोला-टिक्कर
विज्ञापन

बस सेवा तीन माह से बंद
कोटखाई। शिमला से टिक्कर की ओर जाने वाली परिवहन निगम की बस बंद होने से लोगों में खासा रोष है। जुब्बल नावर कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र के थरोला, टिक्कर के लोग पिछले तीन माह से बस सेवा नियमित करने की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रान्टा, महासचिव जितेंद्र मेहता, प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव कपिल ठाकुर, सचिव चेतन आजाद, जोन प्रभारी टिक्कर ज्वाला प्रसाद, जोन प्रभारी थरोला सुरेश चौहान, बूथ अध्यक्ष विपिन आजाद, संधिरा रान्टा, लोकिंद्र पुरटा और रविंद्रर चौहान के अनुसार जनता की मांग पर शिमला-थरोला-टिक्कर बस सेवा पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने शुरू करवाई थी। इससे थरोला पंचायत और टिक्कर क्षेत्र की जनता लाभान्वित हुई थी। टिक्कर क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा हमेशा भेदभाव की राजनीति करती आई है। जिसका उदाहरण बस सेवा को बंद करवाना है। बस सुविधा न होने के कारण लोगों को टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है और भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि बस सुविधा को बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतर आएगी। इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील सारदय ने बताया कि पहले हिमपात फिर उसके बाद स्टाफ की कमी के कारण इस बस सेवा को बंद कर दिया गया है। रिक्त पदों की भर्ती होते ही बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें