फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में एक बार फिर से भारी हिमपात, दुश्वारियां बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-4 डिग्री तक लुढ़का पारा, शीतलहर का प्रकोप जारी
विज्ञापन

किन्नौर में एक बार फिर से भारी हिमपात, लोगों की समस्याएं बढ़ीं
जिले की ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीतलहर के चपेट में आ गया है। किन्नौर में शुक्रवार रात से मौसम में हुई तबदील के चलते जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां भारी हिमपात हुआ है, वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर वाहनों की ठप पड़ी है।
रविवार को किन्नौर जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समूचा जिला शीतलहर की चपेट में है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, रोघी, पांगी, कोठी कश्मीर, ब्रेलंगी, तेलंगी, दुन्नी, युवारंगी, खवांगी, दाखो, बारंग, रल्ली, पूनंग, चगांव, यूला, मीरू, उरनी, रामनी, जानी, पानवी, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, नाथपा, भावावैली के कटगांव, काफनू, यांगपा, सापनी, कनई, बटूरी, शौंग, चांसू, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मुरंग, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, लियो, हांगो, चांगो, रौपावैली, यंगथंग, हांगो, चुलिंग, सुमरा, शलखर सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 से 50 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं जिले के निचले क्षेत्रों पोवारी, कड़छम, चोलिंग, टापरी, भावानगर, तरांडा, निगुलसरी और चौरा आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है। रविवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड के पंलींगी-निचार, पौंडा-बरी, वांगतु-काफनू, काफनू-यांगपा, वांगतु-पानवी, पूवर्णी, बारंग, रल्ली, शौंग, सापनी, सांगला छितकुल, चांसू, यूला, कल्पा, कल्पा-रोघी, पांगी, लिप्पा-आसरंग, जंगी-लिप्पा, पूह, स्पीलो कानम-लाबरंग, हांगो-लियो ब्रिज, रोपावैली, ठंगी, स्कीबा-रिस्पा, रिब्बा, नेसंग, ठंगी कुन्नोचारंग सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह गुलेरिया और लोनिवि भावानगर के एसडीओ प्रमोद नेगी के अनुसार जिले के ग्रामीण रूटों पर यातायात बहाल करने के लिए 11 जेसीबी मशीनें और 100 से अधिक मजदूर तैनात किए गए हैं। अधिकांश सड़कें जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी। वहीं परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी के अनुसार रविवार को जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर ताजा हिमपात और फिसलन के चलते किसी भी रूट पर बस नहीं भेजी गई। सड़कों की स्थिति सुधरते ही बसों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें