फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मार्च को नौनिहालों को पिलाएं दो बूंद जिंदगी की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
10 को नौनिहाल पीएंगे दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
घर-घर भी जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पल्स पोलियो अभियान के तहत 10 मार्च को रामपुर खंड के नौनिहालों को दो बूंद खुराक पिलाई जाएगी। उपरोक्त दिन छूटे हुए बच्चों को अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसी कड़ी में पल्स पोलियो अभियान सहयोग समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, नगर परिषद रामपुर, कोशिश एक आशा संस्था और आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद विभिन्न विभाग अधिकारियों को प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी ने इस अभियान की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामपुर खंड में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की कुल संख्या करीब 6080 है। इनको पोलियो पिलाने के लिए 62 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 2 ट्रांजिट बूथ, एक चेकपोस्ट सूंगरी और दूसरी चौरा में बनाई गई है। इसके अतिरिक्त 2 मोबाइल वैन टीम बनाई गई है, जो राह चलते परिवार के बच्चों को पोलिया पिलाएंगे। अभियान के पहले दिन 10 मार्च को पोलियो बूथ पर पोलियो पिलाई जाएगी। उसके बाद अगले दो दिनों तक छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बैठक के अंत में एसडीएम रामपुर ने सभी अभिभावकों से आह्वान किया है कि 10 मार्च को बच्चों को पोलियो बूथ पर लाएं और इस अभियान का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें