फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर में एनपीएस कर्मचारी महासंघ की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा खूब गरमाया। सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रमुख कमल शर्मा ने की। वहीं महासंघ राज्य इकाई के मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा और पीटीएफ सराहन अध्यक्ष सुनील रांगटा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में रामपुर, ननखड़ी और सराहन क्षेत्र के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में रामपुर इकाई के कोषाध्यक्ष विशाल मणी शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। महासंघ के मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने एनपीएस की खामियों को उजागर करते हुए अपने विचार रखे। वहीं इसे कर्मचारी विरोधी करार देते हुए इसका कड़ा विरोध किया और प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की। इसके अलावा बैठक में 15 फरवरी को शिमला में आयोजित होने वाली अधिकार रैली को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इस रैली में रामपुर से अधिक से अधिक कर्मचारियों से भाग लेने की अपील की। बैठक में रामपुर इकाई की महिला विंग कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें बबिता नेगी, शक्ति देवी, सुषमा और कविता कनैन को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। सुनीता मेहता को शिमला जिला कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर कनक राज हस्टा, रमेश सिंह, मोहिंद्र कनैन, सोहन लाल, योगेश गुप्ता, विनोज नेगी, राकेश नेगी, गोकुल राम, देवी लाल, राकेश कुमार, दीपक ठाकुर, तारा चंद और हरी स्वरूप सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें