फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कौन बनेगा स्वास्थ्य रक्षक’ विषय पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। ‘कौन बनेगा स्वास्थ्य रक्षक’ विषय पर जिला स्तरीय ऑडिशन परीक्षा हिमालय हरिद्वार योग समिति शुरू करने जा रही है। यह परीक्षा 21 दिसंबर को झाकड़ी और 22 दिसंबर को स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में आयोजित होगी। इसमें 400 से अधिक बच्चे भाग लेंगे।

विज्ञापन

हिमालय हरिद्वार अस्पताल योग सेवा केंद्र के संयोजक योगाचार्य रणजीत सिंह ने बताया कि ऑडिशन का दौर शुरू हो चुका है और यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में पूरे हिमाचल प्रदेश में पूरी कर ली जाएगी।
योग गुरु रणजीत सिंह ने बताया कि सरल योग शिक्षा जागृति अभियान के तहत कौन बनेगा अटल स्वास्थ्य रक्षक प्रतियोगिता शुरू की गई है। यह एक प्रकार का योग ज्ञान के आधार पर क्विज कार्यक्रम है जो कि 28 विश्व कीर्तिमान हिमालय हरिद्वार अस्पताल योग केंद्र की ओर से बनाया गया है। जिसे टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के हर जिला के अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसके बाद योग हॉट सीट प्रतियोगिता की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में की जाएगी। जिसमें प्रसिद्ध हस्तियों को भी बुलाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 1000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का नकद इनाम भी विजेताओं को दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बाकायदा योग से संबंधित सिलेबस भी इस प्रतियोगिता के लिए बनाया गया है। जिसमें तमाम योग प्राणायाम से संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवाई गई हैं। जिनके जवाब परीक्षा के दौरान बच्चों को देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें