फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को तरसे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं नहीं
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एसएफआई इकाई ने कॉलेज में किया प्रदर्शन
जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो इकाई करेगी उग्र आंदोलन : राहुल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में बुधवार को एसएफआई ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इकाई ने कॉलेज की समस्याओं और रिसर्च स्कॉलर फेलोशिप न मिलने को लेकर रोष जताया है। इकाई ने चेताया है कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कॉलेज में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इस संबंध में एसएफआई इकाई उपाध्यक्ष नेहा के अनुसार बुधवार को रामपुर कॉलेज में छात्रों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। कॉलेज लाइब्रेरी में हीटर की सुविधा न होने के कारण कड़ाके की ठंड में लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कॉलेज में छात्राओं की संख्या 65 प्रतिशत से अधिक है। फिर भी कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम नहीं है। कॉलेज में करीब 4800 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या मात्र 48 है। कॉलेज में हिस्ट्री, हिंदी, फिजिक्स, साइंस, इकोनॉमिक्स और म्यूजिक आदि विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। महाविद्यालय परिसर में पार्किंग की कोई सुनिश्चित जगह नहीं है और कक्षाओं में लगे प्रोजेक्टर पूरी तरह से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इकाई सचिव राहुल ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में रिसर्च स्कॉलर को जो फेलोशिप मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही है। इसके चलते छात्रों को शोध करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्राचार्य को छात्रों की मांगों को लेकर कई बार अवगत करवाया है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इकाई ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर यश, साहिल, शोभा, पूनम, रजनी, अंकिता, तनु, विक्की, अमन और सनी सहित इकाई के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें