फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पावर कट से लोग परेशान हर दिन घंटो गुल हो रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के खिलाफ
विज्ञापन

सड़कों पर उतरेंगे उपभोक्ता
रोहड़ू उपमंडल में एक माह से लग रहे बिजली कट
एक सप्ताह से शाम को तीन-तीन घंटे गुल हो रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। उपमंडल में बीते करीब एक महीने से बिजली के कटों से लोग काफी परेशान हैं। दिन के समय कार्यालय में कामकाज बाधित हो रहा है। वहीं शाम के समय ठंड के मौसम में लोग अंधेरे में रातें गुजारने पर मजबूर हैं। प्रभावित लोगों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है।
करीब एक महीने से दिन के समय रोहडू उपमंडल के सैकडों गांव में बिजली कट लग रहा है। करीब एक सप्ताह से शाम के समय तीन-तीन घंटे कट लग रहे हैं। सोमवार को शाम छह बजे से साढे़े आठ बजे तक और मंगलवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक पूरा रोहडू उपमंडल ब्लैक आउट रहा। इसके अलावा दिन के समय मुख्य बाजार में भी बार-बार पावर कट लग रहे हैं। सर्दियों के मौसम में बार-बार बिजली गुल होने से स्कूल के बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के साथ ठंड के मौसम में लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मिहाना गांव निवासी गोबिंद तांटा, पुजारली चार निवासी सुंदर सिंह नैटा, टिक्कर गांव निवासी ओर प्रकाश रांटा, राजेंद्र रोटा, जवाला प्रसाद, मुन्नी लाल, कमल प्रकाश, गिरधारी लाल, भोपाल शर्मा, ओंकार सुंटा, योगेश शर्मा, संजीव मुख्या, मंजू सांख्यान और मलकीत सिंह के अनुसार अभी हिमपात नहीं हुआ। हिमपात होने पर क्या हालात होंगे। अब उन्हें मजबूर होकर बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना देना होगा।
जुब्बल में 21 को युकां करेगी बोर्ड कार्यालय का घेराव
जुब्बल में युवा कांग्रेस ने 21 दिसंबर को बिजली की समस्या को लेकर धरने प्रदर्शन का एलान किया है। युवा कांग्रेस जुब्बल कोटखाई के महासचिव अरूण चौहान ने बताया कि बिजली की समस्या से परेशान होकर जनता के साथ युवा कांग्रेस जुब्बल में शुक्रवार को बिजली बोर्ड और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। इसमें जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध मेें बिजली बोर्ड रोहडू डिवीजन के अधिशासी अभियंता संजीव रावत ने कहा कि टावर लाइन का कार्य चल रहा इसलिए मैन सप्लाई अभी तक बाधित रही। अब ट्रांसमिश्न कॉरपोरेशन ने अल्टरनेट लाइन से बिजली आपूर्ति करने की बात कही है। इसलिए अब पावर कट की संभावना नहीं रहेगी। मंगलवार को पंचकूला से पावर फेलियर के कारण शाम के समय बिजली बाधित हुए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें