फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल डील को लेकर राहुल गांधी को घेरा
विज्ञापन

डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर) राफेल डील को लेकर किन्नौर भाजपा ने बुधवार को जिला मुख्यालय में राहुल गांधी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। किन्नौर भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए उन्होंने देश की जनता को सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर गुमराह किया है। कोर्ट ने भी केंद्र सरकार के पक्ष में निर्णय दिया है। जबकि राहुल गांधी देश की जनता को पिछले 6 महीने से गुमराह कर रहे हैं ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राफेल डील मामले में देश की सर्वोच्च अदालत ने सरकार के पक्ष को सही ठहराया है लेकिन कांग्रेस ने देश की सेना के मनोबल को गिराने का काम किया है। बीजेपी पूरे प्रदेश में धरने कर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप रही है। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति न करें और झूठ बोलने के लिए जनता से माफी मांगे। देश और प्रदेश उन्नति कर रहा है जबकि कांग्रेस झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रही है। इस मौके पर वन निगम हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष एचटी मोर्चा सूरत नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय नेगी, जिला परिषद किन्नौर अध्यक्ष यंगचेन, जिला परिषद सदस्य प्रितेश्वरी नेगी, भाजपा महामंत्री नरेंद्र नेगी के अलावा किन्नौर उधमजोर नेगी, उपाध्यक्ष भाजपा किन्नौर, यशवंत सिंह नेगी अध्यक्ष एससी मोर्चा किन्नौर सुनीता नेगी, देव ऋषि, कविता नेगी, अमीर लामा, दीपक नेगी, मनोज नेगी, यशवंत सिंह नेगी, कुंदन नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें