फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0 सिंतबर तक होगी क्रिकेट टूर्नामेंट की एंट्री फीस जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 सितंबर तक जमा होगी
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट की एंट्री फीस
कुमारसैन / रोहड़ू। जिला शिमला स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले ‘आओ नशा छोड़ें खेल खेलें’ क्रिकेट टूर्नामेंट की एंट्री फीस अब क्रिकेट खिलाड़ी 10 सितंबर तक जमा करवा सकते हैं। एसोसिएशन के महासचिव रूपेश कंवल ने कहा कि युवक मंडल, स्पोर्ट्स क्लब और क्रिकेट प्रेमियों के आग्रह पर प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और जिला शिमला एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने जिला पंचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता की एंट्री फीस लेने की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वहीं महासचिव रूपेश कंवल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 2 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं मैन ऑफ दी सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क पांच हजार रुपये होगा। प्रतियोगिता टी-20 पैटर्न पर खेली जाएगी। हर टीम में 13 खिलाड़ियों को ड्रेस दी जाएगी। खिलाड़ियों को अपने साथ बल्ला लाना होगा। प्रतियोगिता का आयोजन सात जोन में किया जाएगा। इनमें रोहडू, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल, कुसुम्पटी, शिमला ग्रामीण, ठियोग और रामपुर शामिल है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी रोहडू में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें