अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर खंड कीदोफदा पंचायत में ग्रीन वैली युवक मंडल की ओर से 15 जून से आठवीं वार्षिक पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। युवक मंडल दोफदा के अध्यक्ष राहुल हांगटा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि 15 से 17 जून तक दोफदा में वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, लोक नृत्य, रस्साकशी, महिला और घड़ा फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 21 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये सहित ट्रॉफी से स मानित किया जाएगा। इसके अलावा बास्केटबाल की विजेता टीम को 12 हजार, उपविजेता को 6 हजार रुपये सहित ट्रॉफी दी जाएगी। इस मौके पर रविंद्र कायथयान, सुरेंद्र थापटू, विकास महाजन, भीम सेन, प्यारे लाल, बिहारी लाल, एमएस गुंजी, कैलाश कायथयान, शिवलाल वर्मा, सुनील बिष्ट, निकाराम भंडारी और सुरेश चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।