फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सवावा गांव से बाड़ीधार के लिए 150 करोड़ रुपये से बनेगा रज्जु मार्ग

Mon, 15 Jan 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा में लागों की समस्या सुनते सीपीएस संजय अवस्थी।संवाद
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से बाड़ीधार को किया जाएगा विकसित
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवरा में सीपीएस संजय अवस्थी ने की जनसभा
कई परियोजनाओं को किया शिलान्यास, कार्यों के लिए दी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। विधानसभा क्षेत्र अर्की के सवावा गांव से बाड़ीधार के लिए 150 करोड़ रुपये से रज्जु (रोपवे) मार्ग तैयार किया जाएगा। इससे बाड़ीधार क्षेत्र में पर्यटन विकसित होगा। सीपीएस संजय अवस्थी सोमवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्की विस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। इससे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही और स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना शुरू की है। उन्हाेंने ग्राम पंचायत देवरा में 7.31 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत देवरा की मंज्याट, पाटी, देवरा, पपलोटा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवरा में 3.50 लाख रुपये की राशि से निर्मित अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण भी किया। ग्राम पंचायत देवरा में कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव पाटी में सामुदायिक भवन के लिए एक लाख रुपए अतिरिक्त राशि व जंज घर से प्राथमिक पाठशाला पाटी के लिए संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी ने महिला मंडल भवन देवरा की मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला देवरा के छात्रों को 1100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल जखोली, कोकड़ी, खालसा पाट्टी, देवरा को 11 हजार रुपये प्रति महिला मंडल देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर सतीश कश्यप, अनुज गुप्ता, सीडी बंसल, रुचिका गुप्ता, प्रधान रूप सिंह ठाकुर, सुनीता गर्ग, उर्मिला ठाकुर, अमिता ठाकुर, राकेश ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा में लागों की समस्या सुनते सीपीएस संजय अवस्थी।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें