फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-सरपारा बस सेवा बंद, हजारों लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर ग्रामीण, निगम प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र सरपारा पंचायत में बीते एक सप्ताह से बस सेवा बंद है। इस वजह से ग्रामीण खासी परेशानियां झेल रहे हैं। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द इस बस सेवा को बहाल कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है। गौर हो कि दुर्गम क्षेत्र सरपारा के लिए चलने वाली रामपुर-सरपारा बस सेवा एक सप्ताह से बंद पड़ी है। परिवहन निगम उक्त रूट पर बस सेवा नहीं चला रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। यह बस सुबह 11:00 बजे रामपुर से रवाना होती है और दोपहर दो बजे वापस रामपुर पहुंचती है लेकिन पिछले कई दिनों से बस सेवा बंद है। बस सेवा ठप होने से हजारों लोग कार्य स्थल पर समय से नहीं पहुंच पा रहे है। इसके अलावा मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सरपारा बस सेवा बंद है। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उधर, परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम अतुल गुप्ता ने बताया कि बरसात के कारण सरपारा सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण बस सेवा बंद पड़ी है। मंगलवार से बस सेवा को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें