काजा में मेधावी छात्र के परिजनों को लैपटॉप वितरित करते मंत्री।
- फोटो : RAMPUR-HP
काजा (लाहौल-स्पीति)। काजा उपमंडल के तहत बुधवार को श्रीनिवासा रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कुल 15 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। मेधावी छात्रों में सोनम जांगमो, कंजांग डोलकर, तेंजिन सांडुप, छेरिंग छानझोम, तेंजिन दीकित, कुमारी नेहा, गटुक जागमो, सोनम छोमो, तेंजिन झोंपा, तेंजिन नॉर्गवे, तेंजिन लोडोन, तेंजिन जगमो, कर्मा पेमा खांडो, रिनचेन खांडो और तेंजिन लापु शामिल रहे।
वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 के तहत मेधावी छात्रों को जमा दो और दसवीं की परीक्षा में अव्वल पर यह सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि पिछले दो वर्षों से विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित नहीं किए गए थे। कोरोनाकाल में कार्यक्रम नहीं हो पाया था। उन्होंने कार्यक्रम में स्पीति के 47 स्कूलों में प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए हर स्कूल को 10 कुर्सियां और 5 टेबल वितरित किए। स्कूलों को कुल 470 कुर्सियां और 235 टेबल दिए गए। इस मौके पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, तहसीलदार राजेश नेगी, टीएसी सदस्य पालजोर बौद्ध और लोबजंग बोध सहित कई अन्य मौजूद रहे।