फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के मालिंग और समदू में एनएच पांच बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी खिसकने से एनएच-5 बंद
विज्ञापन

जिला किन्नौर के मालिंग और समदू में आवाजाही बाधित
सीमा सड़क संगठन ने मशीन, मजदूर किए तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के सीमावर्ती इलाके मालिंग और समदू के पास बुधवार शाम करीब छह बजे चट्टानों के खिसकने से एनएच-5 यातायात के लिए ठप हो गया। सूचना मिलते ही वीरवार सुबह सीमा सड़क संगठन समदू ने सड़क को खोलने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए। समाचार लिखे जाने तक सड़क बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

चट्टानें गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के चलते पहाड़ी से चट्टानें खिसक रही हैं। इसके चलते जिले के चांगो, शलखर और सुमरा तीन पंचायतों सहित स्पीति वैली के हुरलिंग, गियू, लरी, काजा की किब्बर, लोसर, पिनवैली, काजा, ताबो, लंगजा सहित स्पीति वैली की तरफ आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सीमा सड़क संगठन समदू ने दो मशीनें और 30 मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में लगाए हैं। सीमा सड़क संगठन के ओसी समदू राजेश कुमार आनंद ने कहा कि मशीनें और मजदूर सड़क बहाल कर रहे हैं। पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने से मार्ग बहाली में मुश्किल हो रही है। उधर, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि समदू और मालिंग के पास एनएच-5 बाधित होने से मालिंग तक ही बसें भेजी गई हैं। अवरुद्ध मार्ग के खुलते ही बसों को काजा तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें