कार खाई में गिरी, एक की मौत
ननखड़ी। तहसील के टिकर-बागी सड़क पर रविवार देर शाम एक कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का दौरा किया और शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार टिकर-बागी सड़क पर रविवार देर शाम को एक व्यक्ति मारुति कार एचपी-092763 नारकंडा से बागी की ओर जा रहा था कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। घायल व्यक्ति को लोग कुमारसैन अस्पताल ले गए लेकिन बीच रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शेर सिंह ठाकुर (64) पुत्र गोपू राम गांव दुनीधार डाकघर रतनाली तहसील कोटखाई जिला शिमला का निवासी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।