फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर और आनी कॉलेज में दोषियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर और आनी कॉलेज में दोषियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/आनी। रामपुर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत एससी और एसटी छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई जांच शुरू करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को मिलने वाली रुकी हुई छात्रवृत्ति तुरंत देने की मांग की। एबीवीपी मीडिया प्रमुख आरती नेगी ने कहा कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से छात्रवृत्ति को न्यूनतम 12 हजार रुपये वार्षिक करने की मांग उठाई। एबीवीपी ने सभी छात्रवृत्ति 15 दिन के अंदर जारी करने की मांग की है। विद्यार्थी परिषद ने छात्रों के विकास के लिए छात्रावासों में लाइब्रेरी, खेल साहित्य कैरियर मार्गदर्शन और व्यक्तित्तव विकास के लिए प्रशिक्षण सुविधा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

वहीं, आनी कॉलेज में भी एबीवीपी इकाई ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष आशीष ठाकुर, सचिव विपिन शर्मा, एसएफडी प्रमुख विजय ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें