फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवठी पंचायत में आसमान से बरसा कहर 225 सेब के पौधे बहे, सड़कें हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की कूट पंचायत के बाद अब देवठी पंचायत में कुदरत ने कहर बरपाया है। पंचायत के दो गांवों जुआ और कूल पटैना में सुबह भारी तबाही हुई। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण जहां सैकड़ों सेब के पौधे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं इससे तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान और क्षेत्र की सड़कों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही प्रशासन का दल भी मौके पर रवाना हो गया है। बहरहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह छह बजे देवठी पंचायत के जुआ गांव में बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ ने क्षेत्र के बागवानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र की देवठी गांव में बाढ़ की चपेट में आने से 150 सेब के पौधे और कूल पटैना गांव में 75 सेब के पौधे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस बाढ़ की चपेट में आने से गांव के तीन घरों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र की सड़क बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि कई रास्तों पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। सड़कें बाधित होने से क्षेत्र में सेब सीजन भी खासा प्रभावित हुआ है। ग्रामीण राम दास के मकान में दरारें आई हैं जबकि मुनि लाल की गोशाला और मकान के सामने डंगा गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है वहीं शोभा राम के तीन कमरों को नुकसान पहुंचा है। अन्य बागवानों की 222 बीघा जमीन इस बाढ़ की चपेट में आ गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करने में जुट गई। यह जानकारी पटवारी अर्जुन सिंह ने दी।
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान देवठी इंदू बाला ने बताया कि पंचायत में बाढ़ से करीब करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से प्राथमिक स्कूल भवन भी खतरे की जद में है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से नुकसान की भरपाई करके उचित मुआवजा देने की मांग की है।

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि देवठी और कूहल पटैना में दो जगह बादल फटने से 12 परिवारों के सेब के बगीचे को नुकसान पहुंचा है। जिनमें इसे तीन लोगों के मकानों में दरारें आई हैं। प्रशासन ने बंद सपंर्क मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें