फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशेर, कविता चुने श्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शमशेर और कविता को बेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया। अभिषेक को भी बेस्ट वर्कर के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में निगुलसरी स्कूल के प्रधानाचार्य विनय नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में छात्रों ने पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी, किन्नौरी, फिल्मी और नेपाली गीतोें पर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य जसवंती नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शारीरिक शिक्षक हरि दास चौहान को स्कूल की ओर से सम्मनित किया गया। अध्यापिका संगीता सूद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वार्षिक समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने पर आयुषी, स्नेहा, बंधना, कर्ण, अनीता, अभिनव, नेहा, प्रिया नेगी, प्रियंका, पेहिंदर, अनीश नेगी, विकास शर्मा, राजीव शर्मा, मुस्कान, कुशला देवी, सोनिका, प्रशांत, पवन कुमार, विजय, कुमारी को नवाजा। खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए अभिषेक सुनेल, अजय, राजकुमार, विशाल, शमशेर, मनीष, घनश्याम, रोहित को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण चंद, जेपीएस स्कूल ज्यूरी की प्रधानाचार्य अनीता नेगी, केशव नेगी, शारीरिक शिक्षक हरि दास, सतीश मेहता, देवेंद्र कुमार, संजीव चौहान, अनिल, नवीन, शेफाली, अनुराधा, लीला नोगल, सत्य देव शर्मा, राकेश शर्मा, विजय, सुनील, सतीश, जयचंद सोनी, शिव राम, जोगिंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें