फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोफदा में 11 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
दोफदा में न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा द्वारा आयोजित 11 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के दोफदा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा की ओर से करवाई जा रही 11वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत प्रधान त्रिलोक शर्मा ने किया। बीडीसी प्रियंका जेल्टा और उपप्रधान कैलाश कायथयान विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन

युवक और महिला मंडल की सदस्यों ने भी मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के लिए 80 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को पचास हजार की राशि दी जाएगी।
मुख्यातिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र कायथयान, उप अध्यक्ष हितेश डंटा, सचिव अजय जेल्टा, मोगा थापटू, अतुल डंटा, भीमा थापटू, नरेश कायथयान, अभिषेक जेल्टा, विजय थाडू, हरिओम डांटा, सहिल, अलोक, राहुल, मनोज बेष्टू, राकेश धीमान, वार्ड पंच दोफदा, अनंत चौहान वार्ड पंच रनोट, सलोचना वार्ड पंच मघारा और रधा देवी डंटा प्रधान महिला मंडल दोफदा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें