फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से नजदीकियां अध्यक्ष पर पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

नौ में से सात पार्षदों ने एकमत होकर किया प्रस्ताव का समर्थन
एसडीएम के माध्यम से उपायुक्त को भेजा अविश्वास प्रस्ताव
आरोप: अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते विकास कार्य पड़े ठप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष पर निष्क्रियता की गाज गिर गई है। कांग्रेस समर्थित नप उपाध्यक्ष और अन्य छह पार्षदों ने अध्यक्ष मीना कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी पार्षदों ने एकमत होकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। मंगलवार को सात पार्षदों ने उपमंडल अधिकारी रामपुर के माध्यम से उपायुक्त शिमला को अविश्वास प्रस्ताव भेज दिया है। पार्षदों ने नई अध्यक्ष को चुनने का फैसला भी ले लिया है।
मंगलवार को रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नगर परिषद के नौ पार्षदों में से 7 पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष दीपक सूद ने बताया कि अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद नगर परिषद के नौ वार्डों की जनता को अपने कार्य करवाने के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। वार्ड के लोग नप अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। वहीं नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्य भी अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते प्रभावित हुए हैं। मीना कुमारी नप अध्यक्ष की गरिमा को बरकरार रखने में विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं माना जा रहा है कि हाल ही में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में भी भाजपा के साथ बढ़ी नजदीकियां भी अध्यक्ष मीना कुमारी पर भारी पड़ी हैं। इसी का नतीजा है कि आज अध्यक्ष को अपनी कुर्सी से हाथ गंवाना पड़ा है। वहीं इस मौके पर पार्षद पंकज बराड़, विशेषर लाल, नरेश नेगी, चूड़ामणी शर्मा, नीलम गुप्ता, रीता बादल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, चंद्रप्रभा नेगी, खेलचंद नेगी, संजय मेहता, मोंटी, राहुल सोनी और अंकुर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें