फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में शीतलहर का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिला शीतलहर की चपेट में
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण घाटी मेें जनजीवन अस्त-व्यस्त
सेब सीजन को लेकर बागवानों की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में लगातार बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। घाटी मेें शीत लहर का प्रकोप जारी है। लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। लगातार बारिश के चलते सेब सीजन को काफी नुकसान हुआ है। इलाके में सड़कों के अवरुद्ध होने की वजह से कई पर्यटक किन्नौर के सांगला, छितकुल, रिकांगपिओ, कल्पा और पूह में फंसे हुए हैं।
रविवार शाम को बारिश के कारण पांगी नाले के पास टायर फिसलने से एक कार गहरी खाई में जा गिरी। यात्रियों और चालक को हल्की चोटें आईं हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में उपायुक्त किन्नौर ने पहले ही अवकाश घोषित करवा दिया है। अब तक करीब 15 लाख का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के अधिकारी आईडी शर्मा के अनुसार मौसम अधिकतम 11.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश लगातार जारी है, लोग घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें