फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोधना को जल संकट से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)।
ग्राम पंचायत चांजू के अंतर्गत बोधना गांव में लोग काफी समय से पेयजल संकट झेल रहे हैं। अब ग्रामवासियों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बोधना गांव के लिए नई उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण हो चुका है। पेयजल योजना को चालू करने के लिए शीघ्र ही बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद बोधना गांव में सुचारु रुप से पेयजल सप्लाई दी दी जाएगी।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता डीके लोईया ने बताया कि बोधना गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना से पानी की सप्लाई दी जाएगी। पेयजल योजना पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि गांव की पुरानी पेयजल लाइन जो ओख्टा व पतालनाला से चल रही थी, उसे भी फिर से शुरू किया जाएगा। नई लाइन बिछाई जाएगी। ग्रामवासी भोपिंद्र चंदेल, दलबीर चंदेल, हेमचंद नेगी, विनोद चंदेल, मनोज नेगी, बीनु नेगी, संदीप नेगी, मनोज चंदेल, हैप्पी नेगी, पिंदर नेगी, विजय नेगी, कमल नेगी ने बताया कि अधिशासी अभियंता डीके लोईया ने गांव का दौरा किया था। उन्होंने शीघ्र ही पेयजल सप्लाई सुचारु रूप से देने का आश्वासन दिया है। इसके लिए उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें