अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
नशे के धंधे पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने व्यापारियों के साथ मिलकर एंटी ड्रग्स क्लब का गठन किया है। नशे की लत से युवाओं को छुड़ाने के लिए क्लब भी पुलिस का सहयोग करेगा। बाजार के व्यापारियों की सोमवार को पुलिस के साथ बैठक हुई। इसमें एंटी ड्रग्स क्लब का गठन किया। बैठक में क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार पर चिंता जताई गई।
पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विशेषकर कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। पहले चरण में नशे में फंसे युवाओं की काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही नशे के धंधे में संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा कर उनको जागरूक किया जाएगा। दूसरे चरण में नशे में फंसे व्यक्ति को इससे बाहर निकालने के लिए उसके परिवार की मदद की जाएगी। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम, नगर परिषद के पूर्व पार्षद अशोक चौहान, संजीव वर्मा, अमित नेपटा, संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान, पंकज सूद, राजिंद्र नेगी, प्रदीप रेटका, सुनील, ज्ञान सिंह, रजनीश मेहता, अनिरुद्ध सूद, दिगविजय रोनी, मुख्य आरक्षी भगवान सिंह, अजय कुठियाला व नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।