जुब्बल (रोहड़ू)। हाटकोटी मंदिर परिसर के लंगर भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का वीरवार को सातवें दिन समापन हो गया है। यज्ञ को धर्म रक्षा मंडल की ओर से आयोजित किया गया। समापन समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ वीरवार के सातवें दिन सुबह यज्ञ में मंडप पूजन के बाद पूर्ण आहुति डाली गई। पूजा अर्चना के बाद श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का व्याख्यान किया गया। कथा वाचक महेंद्र लाल शास्त्री ने कथा का पाठ के माध्यम से लोगों को श्रीमद्भागवत महापुराण सुनाया। यज्ञाचार्य दलीप शास्त्री ने सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग के लिए क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर दोपहर बाद से सभी लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। धर्म रक्षा मंडल के व्यवस्थापक एवं सलाहकार प्रवेश दत्त शर्मा, मंडल के सह आचार्य भगवान चंद शर्मा, सदस्य रमेश शर्मा, सुशील शर्मा, राकेश दत्त शर्मा, मेला राम शर्मा, पन्ना लाल शर्मा, कुशल शर्मा, विक्रांत शर्मा, महेंद्र लाल शर्मा आदि ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में हर दिन सैकड़ों लोग पहुंचे हैं। आठ फरवरी को सुबह पूर्ण आहुति के बाद ही यज्ञ का समापन किया जाएगा।