फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह उखड़ी सड़क, चलना मुश्किल

विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर-लालसा वाया रचोली सड़क की हालत खस्ता है। पशाड़ा कैंची से सुंडा तक जगह-जगह टारिंग उखड़ने से सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है। बीते कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। सड़क से गौरा-मशनू, लालसा-डंसा, जगूणी-सनेई, सुंडा, सनाथली, हलोग और पशाड़ा के सैकड़ों लोग रोज सफर करते हैं।
विज्ञापन

सड़क की हालत नहीं सुधरने से लोगों में विभाग के प्रति खासा रोष है। करीब दो दशक पूर्व सड़क मरम्मत के लिए तरस रही है। सड़क करीब आधा दर्जन पंचायतों को लाभ पहुंचाती है। करीब पांच किमी मार्ग की हालत इतनी बदतर है कि इस पर सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। सुरजीत हुडन, भूषण कुमार, शिशी राम, गोकुल राम, पवन हुडन, लायक राम, डिंपल कायथ, मंगत राम, दुर्गा सिंह, रोशन लाल, साध राम और धर्म सेन सहित कई अन्य ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि सड़क की जगह-जगह टारिंग उखड़ चुकी है। सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है। मंजूर मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें