फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारियों ने उठाई समय पर पैंशन देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर हो पेंशन का भुगतान
विज्ञापन

परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक
मेडिकल भत्तों की अदायगी न होने पर सदस्यों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक में पेंशन का भुगतान समय पर किए जाने का मुद्दा उठाया गया। बैठक भादर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है। इसलिए बैठक में मांग उठाई गई कि हर माह समय पर पेंशन का भुगतान समय पर किया जाए। 12 प्रतिशत डीए की बकाया राशि तथा मेडिकल भत्तों का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। परिवहन निगम के जो कर्मचारी जनवरी 2017 से सेवानिृत्त हुए हैं उन्हें अभी तक किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया गया। इसीलिए संगठन की मांग है कि इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन व अन्य भत्तों का भुगतान शीघ्र किया जाए। इस मौके पर संगठन के उपप्रधान नागरू मल, देशराज, नरैण सिंह और शौंकी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें