फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब, काला जीरा को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में लंबे अंतराल के बाद सोमवार को हुए हिमपात से बागवानों, किसानों ने राहत की सांस ली है। इस वर्ष अभी तक जिले में अच्छी बर्फबारी नहीं हुई थी, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

सर्दी का सीजन लगभग सूखा ही निकल गया था। फरवरी माह में हुई बर्फबारी से नकदी फसल सेब, काला जीरा, राजमाह, मटर, आलू, ओगला, फाफरा, गेहूं, नाशपती, खुमानी, बादाम, अंगूर, चूल्ली आदि के लिए संजीवनी साबित होगी। बागवान जियालाल नेगी, अर्जुन नेगी, अरुण नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, विक्रम नेगी, तेजिंद्र नेगी, वीरेंद्र नेगी, अजय नेगी विजय नेगी, प्रताप नेगी और भारती नेगी ने कहा कि लंबे अरसे तक सूखे के बाद जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई बारिश लाभदायक मानी जा रही है। कहा कि अगर और बर्फबारी हो तो अच्छा होगा। उधर, उद्यान विभाग रिकांगपिओ के उप निदेशक डॉ. हेमचंद शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से सेब के लिए पर्याप्त नमी की कमी पूरी हो जाएगी। इससे नकदी फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें