फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में एचआरटीसी की एक दर्जन बसें फंसीं

विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नेरवा। ताजा बारिश व बर्फबारी के चलते चौपाल के ऊंचाई वाले रूटों पर परिवहन निगम की कई बसें फंसी हुई हैं। शिमला-चौपाल मुख्य मार्ग भी सोमवार को हुए हिमपात के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। क्षेत्र के लोग शिमला के लिए वाया पांवटा सफर कर रहे हैं। नेरवा-शिमला मुख्य मार्ग चौपाल व देहा के बीच बंद हो गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की एक दर्जन बसें विभिन्न मार्गों पर फंसी हैं। सोमवार को शिमला से चलने वाली कोई भी बस चौपाल तक नहीं पहुंच पाई। एकमात्र बस शिमला-हरिद्वार को भेजा गया था, जो खिड़की में बर्फ के बीच फंस गई। ग्रामीण रूट कुपवी, धोताली, बाग, मशोटी, धार चांदना, पबान, ठूंडना व पौड़िया में एक-एक एवं लाणी व झीना में परिवहन निगम की दो-दो बसें फंसी हुई हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि बर्फबारी के कारण कुछ बसें कई रूटों पर फंस गई हैं। उधर, लोनिवि के एक्सईएन जगदीश कानूनगो ने बताया कि चौपाल-शिमला मुख्य सड़क सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सभी मार्ग बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो चुके हैं। नेरवा से पांवटा वाया विकासनगर वाहनों की आवाजाही हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बर्फवारी थमेगी तो मार्ग को बहाल करने का काम शुरू हो जाएगा। उधर, किसानों, बागवानों ने ताजा हिमपात से राहत की सांस ली है। उनको काफी हद तक सूखे से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें