फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 100 मरीजों के निशुल्क आंखों के ऑपरेशन

विज्ञापन
सत्यनारायण मंदिर में आयोजित शिविर के दौरान ऑपरेशन के बाद मरीज को वापस लाते परिजन। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ठाकुर सत्यनारायण (कपूरिया) मंदिर न्यास रामपुर द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में रविवार को 100 लोगों ने आंखों के ऑपरेशन करवाए। शिविर में रामपुर, कुल्लू, कुमारसैन और किन्नौर सहित अन्य दुर्गम क्षेत्रों के 12,00 लोगों की जांच की गई। सभी ऑपरेशन खनेरी अस्पताल में किए गए।
विज्ञापन

न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने रोटरी आइज फाउंडेशन अस्पताल मरंडा पालमपुर के डॉ. रोहित शर्मा की अगुवाई में आई टीम ने सभी मरीजों के ऑपरेशन किए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के ऑपरेशन नहीं हो पाए हैं, ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोगों के जून में मरंडा अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन करवाए जाएंगे।
शिविर में आंखों के ऑपरेशन के साथ-साथ मरीजों के निशुल्क टेस्ट, दवाइयां, खाने और रहने की व्यवस्था की गई थी। सोमवार को शिविर के समापन अवसर पर हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ मौजूद रहेंगे। शिविर को सफल बनाने में न्यास के उपाध्यक्ष उमादत्त भारद्वाज, मदन भारती, गोपी कृष्ण और मोहन श्याम सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें