फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यांगपा में 40 युवाओं ने सीखे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर

विज्ञापन
यांगपा में आपदा प्रबंधन के गुर सिखती युवति। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड की भावावैली के यांगपा में स्थानीय युवाओं ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के गुर सीखे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर द्वारा आयोजित शिविर में यांगपा-1 और यांगपा -2 के 40 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर में युवाओं को भूस्खलन, सर्च और रेस्क्यू सहित अन्य प्राकृतिक आपदाएं आने पर बचाव कार्यों को अंजाम देने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर प्रभारी नरेंद्र कायथ ने बताया कि शिविर के पहले दिन बटालियन प्रशासनिक अधिकारी होमगार्ड सुखदेव ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर युवाओं को विस्तार से जानकारी दी।
दूसरे दिन डॉ. अतुल ने प्राथमिक उपचार को लेकर युवाओं को प्रशिक्षित किया। शिविर के तीसरे दिन अग्रणी अग्निशामक सुंदर लाल और भावानगर अग्निशमन केंद्र प्रभारी महेंद्र नेगी ने अग्निकांड की घटनाओं में राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें