फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinder Rana: राजेंद्र राणा बोले- हिमाचल में प्रदेश सरकार सुक्खू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर कर रही काम

Wed, 04 Dec 2024 05:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार सुक्खू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर काम कर रही है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर में भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरने का काम शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए कहा कि हिमाचल में प्रदेश सरकार सुक्खू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर काम कर रही है। हमीरपुर में राणा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। लोगों में गारंटी पूरी करने का झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है। ओल्ड पेंशन के नाम पर गुमराह कर रहे हैं कितने लोगों को यह मिली है इसकी जानकारी में जनता को क्यों नहीं देते हैं।

विज्ञापन


'ऐसा लग रहा प्रदेश में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सरकार चला रही है'
राजेंद्र राणा ने कहा कि महिलाओं के साथ किया गया 1500 रुपये का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। आज ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सरकार चला रही है। नियमों को ताक पर रखकर काम हो रहे हैं। अधिकारी की नियुक्ति में और उनके प्रमोशन में भेदभाव किया जा रहा है। दिल खोलकर कैबिनेट रैंक बांटने का काम हुआ है।

'सुक्खू सरकार को जश्न नहीं अफसोस मनाना चाहिए'
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपने दो साल के कार्यकाल को लेकर जश्न नहीं बल्कि इस समय अवधि में प्रदेश की जनता के साथ जो धोखा देकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया है उसे पर अफसोस मानना चाहिए प्रदेश को हजारों करोड़ के कर्ज में डुबो दिया गया है और सरकार इस पर भी जातियों मनाने जा रही है।
विज्ञापन

'एक चहेते को क्यों क्रेशर चलाने दिया गया'
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में अवैध खनन को बढ़ावा मिला है। यही वजह है कि उनके विधानसभा क्षेत्र से एक व्यक्ति को ईडी ने अवैध खनन को लेकर गिरफ्तार किया है। जब सब जगह पर क्रेशर बंद थे तो केवल अपने एक चहेते को क्यों क्रेशर चलाने दिया गया। एक क्रशर की परमिशन पर तीन क्रशर चलाकर करोड़ों रुपये का अवैध खनन किया गया। मुख्यमंत्री अपने इस मित्र के साथ क्या संबंध हैं। इसका खुलासा जनता में क्यों नहीं करते हैं। भोटा चैरिटेबल अस्पताल के मुद्दे पर सरकार के विधानसभा में संशोधन लाने पर राणा ने कहा कि अगर जनता को सहूलियत देने के लिए जो जरूरी संशोधन होना चाहिए था उसमें क्यों देरी सरकार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें