फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Result: ट्यूशन पढ़ाकर चलाया खर्चा और पास की एचएएस परीक्षा, किसान के बेटे राहुल ने पाया छठा रैंक

Tue, 07 Jan 2025 08:42 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के चौपाल क्षेत्र के रहने वाले राहुल शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के एचएएस की परीक्षा पास की है। 25 साल के राहुल ने एचएएस में छठा रैंक हासिल किया और तहसीलदार बने हैं। 
विज्ञापन
राहुल शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शिमला के चौपाल सरैनस-सराहां पंचायत के हामल के रहने वाले किसान जयराम शर्मा के बेटे राहुल शर्मा ने चौथे प्रयास में एचएएस बनने का सपना साकार किया। 25 साल के राहुल ने एचएएस में छठा रैंक हासिल किया और तहसीलदार बने हैं।

विज्ञापन


राहुल ने बताया कि पिता कृषि करते हैं और माता आशा शर्मा गृहिणी हैं। नाहन से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद शिमला में हर तरह से इस सफर में सहयोग करने वाले पंकज शर्मा के साथ रहने आए। यहां प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई और अपना खर्च पूरा किया।

एचपीयू के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल वर्तमान में सीडीओई से राजनीति विज्ञान मेजर विषय के साथ स्नातक डिग्री और उसके बाद एमए इतिहास की पढ़ाई की। राहुल ने कहा कि मुश्किलें आईं लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी और एकाग्रता को बनाए रखकर पढ़ाई करता रहा।
विज्ञापन


राहुल शर्मा ने बताया कि एचएएस की कभी कोचिंग नहीं ली, अपने आप और दोस्तों की मदद से ही पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन में अपने लक्ष्य को कभी न भूलें, आत्म विश्वास के साथ मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें