फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: राशन डिपो में मिलने वाली दालें हो सकती हैं महंगी, जानें क्या है वजह

Mon, 11 Aug 2025 10:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में राशन डिपो से मिलने वाली दालें महंगी हो सकती हैं। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
राशन डिपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में मिलने वाली दालों के दाम 2 से 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो सकती है। भारतीय खाद्य निगम ने राज्य सरकार को दालों का नया कोटा महंगे दामों पर जारी किया है। इस कारण दालों की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी प्रदेश सरकार के अनुदान पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन


डिपो में उड़द और चना दाल अलग-अलग श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अलग-अलग दरों पर मिलती है। भारतीय खाद्य निगम ही हिमाचल सरकार को दालों की थोक आपूर्ति करता है। इसलिए नए और महंगे कोटे के कारण कीमतों को बढ़ाना पड़ सकता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर सरकार के संपर्क में हैं।

मौजूदा समय में राशन डिपो में चना दाल बीपीएल परिवारों को 66 रुपये, एपीएल परिवारों को 66 रुपये और आयकरदाताओं को 70 रुपये प्रति किलो उपलब्ध करवाई जा रही है। उड़द की कीमत बीपीएल परिवारों के लिए 58, एपीएल परिवारों के लिए 68 और आयकरदाताओं के लिए 92 रुपये प्रति किलो है। मलका दाल बीपीएल परिवारों को 56, एपीएल परिवारों को 66 और आयकरदाताओं को 91 रुपये प्रति किलो के दाम पर दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें