फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी में खाई में गिरी निजी बस, हादसे में एक महिला यात्री की मौत, नौ घायल

Thu, 31 Jul 2025 10:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।

सार

Mandi Accident News : जिला मंडी में वीरवार शाम पांच बजे एक निजी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई है। वहीं, चालक-परिचालक समेत नौ लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल के बाढ़ू-चैलचौक-जहल मार्ग पर वीरवार शाम पांच बजे एक निजी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक महिला यात्री की मौत हो गई है जबकि चालक-परिचालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को गोहर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से सात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसे के वक्त बस में चालक परिचालक और आठ यात्री मौजूद थे। बस जहल से चैलचौक की ओर जा रही थी कि तुना के पास कशावरी में हादसा हो गया। मृतक महिला की पहचान निर्मला (44) पत्नी किशोरी निवासी नौणकी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सात घायल नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर
बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों को हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत राहत कार्यों के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को बस से निकाला और सड़क तक पहुंचाया। घायलों को एंबुलेंस के जरिये गोहर नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक महिला निर्मला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सात घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दो घायलों का नागरिक अस्पताल गोहर में उपचार चल रहा है।

एसडीएम गोहर बचित्र सिंह ने कहा कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। वहीं, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची
सपना देवी पत्नी सुरेश निवासी शाला, बुद्धि देवी पत्नी लालमन निवासी तरौर, अमन ठाकुर पुत्र रविंद्र परिचालक निवासी नलेड़, प्रकाश पुत्र रूप लाल चालक निवासी सेगली, भारती पत्नी करुनेश निवासी तरौर, मीरा देवी पत्नी शेर सिंह निवासी तरौर, मीना देवी पत्नी दुर्गा दास निवासी नौण, चंद्रा देवी पत्नी ब्रेस्तु निवासी नौण, भामा देवी पत्नी परम देव निवासी नौण शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-  Ladakh Accident: पहाड़ी से पत्थर गिरने से कांगड़ा के लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया बलिदान, जानें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें