फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RS Bali PC In Shimla: आरएस बाली बोले- लीज पर नहीं दिए जाएंगे होटल, जीर्णोद्धार कर खुद चलाएगा एचपीटीडीसी

Tue, 26 Nov 2024 03:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचपीटीडीसी के चेयरमैन आरएस बाली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपीटीडीसी के होटल न तो लीज पर दिए जाएंगे और न बेचे जाएंगे। जीर्णोद्धार कर पर्यटन निगम इन्हें खुद चलाएगा। एचपीटीडीसी के चेयरमैन आरएस बाली ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि होटलों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। ए श्रेणी में लाभ वाले होटलों का सबसे पहले जीर्णोद्धार होगा। इसके बाद बी श्रेणी के होटल और तीसरे चरण में घाटे में चल रहे सी श्रेणी के होटलों का जीर्णोद्धार होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। या तो प्रदेश सरकार की मदद से जीर्णोद्धार होगा या फिर एडीबी से मिलने वाले ऋण की पहली किस्त इस काम पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन

अदालत के आदेशानुसार 30 जुलाई 2025 तक पेंशनरों की सभी देनदारियां चुका दी जाएंगी। बाली ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में निगम का टर्नओवर 109 करोड़ और 2023-24 में 105 करोड़ रहा है। निगम की जो आय बढ़ी उससे 35 करोड़ पेंशनरों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और पे स्केल रिवीजन पर खर्च किए। कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में पेंशनरों के लिए 29 करोड़ जारी किए गए, जबकि मौजूदा सरकार ने महज दो सालों में 34.94 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। यह पैसा सरकार से लेकर पेंशनरों को नहीं दिया गया, बल्कि निगम की आय से चुकाया गया है।

67 पेंशनरों के परिजनों को 3 दिसंबर से पहले देंगे 1.17 करोड़
निगम के 67 पेंशनरों के परिजनों को 3 दिसंबर से पहले 1.17 करोड़, चतुर्थ श्रेणी के 65 साल से अधिक आयु के 52 पेंशनरों को 3 दिसंबर से पहले 50 फीसदी एरियर, चतुर्थ श्रेणी के 60 से 65 आयु 72 पेंशनरों को 23 दिसंबर तक बकाया लाभ और अन्य बाकी बचे हुए पेंशनरों की 30 जून 2025 तक सभी देनदारियां निपटा दी जाएंगी। बाली ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने निगम की 7 संपत्तियां निजी कंपनियों को लीज पर दी थीं।

सुधीर और राकेश पठानिया ने झूठ बोलकर खराब की निगम की छवि
बाली ने कहा कि सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर झूठ फैलाकर निगम की छवि खराब करने का काम किया। एक पोस्ट में लिखा 150 करोड़ का बिजली बिल जमा न होने से हिमाचल भवन नीलाम हो रहा है। जबकि बिजली बिल का एक भी रुपया बकाया नहीं है। भाजपा नेता राकेश पठानिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने कार्यकाल में निगम के लाभांश और होटल चायल पैलेस के लाभांश की गलत आंकड़े प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गलत आंकड़ों के आरोपों की होगी जांच, कार्रवाई भी होगी
निगम कर्मचारी संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर निगम प्रबंधन पर अदालत में गलत आंकड़े प्रस्तुत करने के आरोपों पर बाली ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी शपथपत्र पर लिखकर दें कि अदालत में गलत आंकड़े रखे गए हैं। तुरंत इसकी जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए गए तो प्रबंधन पर कार्रवाई होगी और अगर यूनियन के नेताओं ने सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए यह बात कही होगी तो बर्दाश्त नहीं होगा और कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें