कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा 30 अक्तूबर को धर्मशाला में होगी। इसमें सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक सुधीर शर्मा और विधायक पवन काजल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की पदयात्रा चार नवंबर को हमीरपुर में निकाली जाएगी। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और विधायक रणधीर शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसी दिन मंडी संसदीय क्षेत्र में भी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और विधायक अनिल शर्मा सहित अन्य नेता भाग लेंगे।