फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस दिल्ली महारैली: हिमाचल से जाएंगे 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने साैंपी जिम्मेदारी

Tue, 27 Oct 2026 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को महारैली में कार्यकर्ताओं की व्यवस्थित भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में हिमाचल प्रदेश से 15 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को महारैली में कार्यकर्ताओं की व्यवस्थित भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। विनय कुमार ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर महारैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के दिल्ली आने-जाने की व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि महारैली में शामिल होने वाले हिमाचल के सभी कार्यकर्ता प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचें, ताकि रैली में हिमाचल की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने महारैली के लिए कार्यकर्ताओं के आने-जाने की व्यवस्था संभालने को पार्टी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश से महारैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ता 31 अक्तूबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एक नवंबर की सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन के बाहर एकत्रित होंगे। विनोद जिंटा ने कहा कि प्रदेश से महारैली में भाग लेने जाने वाले या इसमें शामिल होने के इच्छुक कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कनेक्ट सेंटर शिमला से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें