फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऑपरेशन सिंदूर और राफेल पर टिप्पणी के विरोध में नालागढ़ और शिमला में पुलिस को शिकायत

Fri, 20 Nov 2026 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 भाजपा ने भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में शिमला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है।  वहीं  नालागढ़ के जागरूक नागरिकों और सैनिक परिवारों के साथ भाजपा ने भी पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपों की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा नेता करण नंदा ने मंत्री जगत नेगी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर विवाद गहरा गया है। मामले में नालागढ़ के जागरूक नागरिकों और सैनिक परिवारों के साथ भाजपा ने भी पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपों की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नालागढ़ में धनीराम काला, राष्ट्रीय सैनिक संस्था युवा विंग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष योगेश शर्मा, सह सचिव शिव प्रसाद, सेवानिवृत्त सैनिक कामराज कौंडल, रमेश बाबा, हितेश ठाकुर, प्रतीश भास्कर और महेश संगर सहित अन्य लोगों ने पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत देकर 18 नवंबर को विधानसभा सदन में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से की गई कथित टिप्पणी के वास्तविक शब्दों और संदर्भ की जांच करवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने 19 नवंबर को सदन में मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ओर से दिए गए वक्तव्य और उस समय सदन की अध्यक्षता कर रहे संजय रतन की भूमिका की भी जांच करने की मांग उठाई है। उन्होंने मांग की है कि 18 और 19 नवंबर की विधानसभा कार्यवाही की मूल वीडियो रिकॉर्डिंग, प्रमाणित प्रतियां और संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। यदि जांच में भारतीय न्याय संहिता या अन्य लागू कानूनों के तहत संज्ञेय अपराध के तत्व सामने आते हैं तो एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उधर, भाजपा ने भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में शिमला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है। भाजपा नेता करण नंदा ने बताया कि शिकायत में विधानसभा की संबंधित कार्यवाही की प्रमाणित प्रति और पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त कर सुरक्षित रखने की मांग की गई है। भाजपा ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें