फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Himachal Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परोसी जाएगी गुच्छी, ढींगरी मशरूम, लिंगड़ और अरबी का पलदा

Mon, 08 Sep 2025 09:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

PM Modi Himachal Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश आएंगे। इस दौरान उनके भोजन का विशेष ध्यान हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की ओर से रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का दौरा करेंगे और इस दौरान उनके भोजन का विशेष ध्यान हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की ओर से रखा जाएगा। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए एचपीटीडीसी हिमाचल के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का चयन कर रहा है। जिनमें चंबा की गुच्छी, मंडी की सेपू बड़ी, ढींगरी मशरूम, लिंगड़ और अरबी पलदा जैसे व्यंजन शामिल होंगे। मंडी की सेपू बड़ी प्रधानमंत्री मोदी को खासतौर पर बहुत पसंद है और इसीलिए यह व्यंजन उनके लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


एचपीटीडीसी का उद्देश्य प्रधानमंत्री की आवभगत में कोई कमी न छोड़ते हुए, हिमाचल की पारंपरिक रचनात्मकता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सही पहचान दिलाना है। हालांकि इस खास भोजन की व्यवस्था किसी होटल में नहीं, बल्कि गगल एयरपोर्ट पर की जाएगी। एचपीटीडीसी के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के लिए उनके पसंदीदा व्यंजन बनाए जा रहे हैं ताकि उनका स्वागत न केवल गर्मजोशी से किया जाए, बल्कि एक उत्तम हिमाचली अनुभव भी प्रदान किया जा सके। यह पहल न केवल प्रधानमंत्री की यात्रा को यादगार बनाएगी, बल्कि हिमाचल प्रदेश के समृद्ध व्यंजनों और संस्कृति को दुनिया भर में प्रचारित करने का एक बेहतरीन अवसर भी साबित होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला आना बहुत महत्वपूर्ण: शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि आज की भयंकर आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में आना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने दूसरे घर हिमाचल की सुध लेने का कार्यक्रम बनाया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सरलीकरण से इस भयंकर आपदा के समय लोगों को बहुत राहत मिली है। कई जरूरी चीजें सस्ती हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करवाने के लिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कठिन संघर्ष किया था। शांता ने राष्ट्रीय लक्ष्य से पांच साल पहले पूर्ण साक्षरता प्रदान करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल सरकार को बधाई दी। कहा कि इसके लिए हिमाचल की पुरानी सरकारें भी बधाई की पात्र हैं, जिन्होंने ने पूर्ण साक्षरता के लिए प्रयास किया। उन्होंने हिमाचल की जनता को भी बधाई दी। 
विज्ञापन

पीएम दौरे को लेकर धर्मशाला में अलर्ट, जारी रहा बैठकों का दौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को कांगड़ा दौरे को लेकर अलर्ट रहा। दिन भर प्रदेश पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी रहा। धर्मशाला से गगल एयरपोर्ट तक अधिकारियों और वीआईपी की मूवमेंट के चलते हूटर गूंजते रहे। पुलिस के आला अधिकारियों ने सोमवार को ही धर्मशाला में डेरा जमा लिया था। इसके अलावा एयरपोर्ट से लेकर मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों होटलों का निरीक्षण भी पुलिस की ओर से किया गया। सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियाें ने नजर रखी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें