फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parakh Survey 2025: हैरानी! गणित में कमजोर निकले हिमाचल प्रदेश के बच्चे, पैसों का हिसाब भी नहीं लगा पा रहे

Fri, 11 Jul 2025 07:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

हिमाचल प्रदेश के तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 70 फीसदी विद्यार्थी गणित में कमजोर हैं। ये खुलासा परख सर्वे की रिपोर्ट में में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परख सर्वे 2025 में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 70 फीसदी विद्यार्थी गणित में कमजोर निकले हैं। इसमें तीसरी और छठी कक्षा के विद्यार्थी बेसिक हिसाब-किताब में भी कच्चे हैं। वे गणित के बुनियादी सवालों के जवाब भी नहीं दे पा रहे। परख सर्वे की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिला हमीरपुर पहले स्थान पर है।

विज्ञापन


उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छठी से नौवीं के बच्चों का प्रदर्शन भी चिंताजनक है। यहां 42 फीसदी बच्चे ही गणित में बेसिक दक्षता हासिल कर सके हैं। अधिकतर बच्चों को बीज गणित भी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार तीसरी कक्षा की रिपोर्ट में जिला हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर उदित (पहली) श्रेणी में हैं। जबकि कांगड़ा उदय (दूसरे), सोलन, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, ऊना उन्नत (तीसरे) और बिलासपुर, मंडी, शिमला उद्भव (चौथा) स्थान पर हैं। छठी कक्षा में जिला शिमला पहले, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर दूसरे, चंबा, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू तीसरे और बिलासपुर, मंडी, ऊना तीसरे स्थान पर हैं। नौवीं में हमीरपुर पहले, चंबा, शिमला, ऊना दूसरे, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन तीसरे और किन्नौर, कुल्लू, मंडी तीसरे स्थान पर आया है।

परख शिक्षा सर्वेक्षण की जिला समन्वयक बबीता ठाकुर ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट में के अनुसार बच्चे गणित विषय में कमजोर पाए गए हैं। इसमें सुधार लाने के लिए अब विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग भी होगी। इससे इसमें सुधार लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट में छात्राओं की अच्छा प्रदर्शन रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें