ईरान में आए भीषण भूकंप के एक दिन बाद बुधवार को चंबा और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
दहशतजदा लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8.31 बजे चंबा में 3.9 तीव्रता का भूकंप हुआ है। यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस झटके से किसी भी तरह के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।
उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि भूकंप से किसी क्षति की सूचना नहीं है। यह झटका लाहौल घाटी में भी सुबह महसूस किया गया। इससे डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि झटका हल्का था, इसलिए कोई क्षति नहीं है।