फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: हिमाचल प्रदेश में ई-केवाईसी कराने पर बहाल होंगे बंद राशनकार्ड, विभाग ने इस दिन तक बढ़ाई तिथि

Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अमर उजाला ने 28 अक्तूबर को ‘तीन माह तक राशन न लेने वाले 1350 कार्ड ब्लॉक’ शीर्षक से खबर प्रकाश की थी। इसमें राशन व ईकेवाईसी न कराए जाने का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राशनकार्डों में आधार संख्या, ई-केवाईसी और मोबाइल अपडेट कराने के बाद ही ब्लॉक किए गए राशनकार्ड बहाल किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने ईकेवाईसी और आधार कार्ड अपडेट कराने की तिथि बढ़ा दी है। 31 दिसंबर तक उपभोक्ता अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करा सकेंगे। पहले आधार संख्या पंजीकरण व ई-केवाईसी करवाने की तिथि को 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। कई उपभोक्ताओं ने राशन कार्डों में आधार संख्या को पंजीकृत नहीं कराया। ऐसे में विभाग ने इन उपभोक्ताओं के राशनकार्ड को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया। विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि अगर निर्धारित समय में ईकेवाईसी और आधार कार्ड अपडेट नहीं किया गया तो राशनकार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रकाशित की थी खबर
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 28 अक्तूबर को ‘तीन माह तक राशन न लेने वाले 1350 कार्ड ब्लॉक’ शीर्षक से खबर प्रकाश की थी। इसमें राशन व ईकेवाईसी न कराए जाने का जिक्र किया गया था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक ई-केवाईसी और आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है। वह अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान, लोक मित्र केंद्र या एप डाउनलोड कर 31 दिसंबर तक अपलोड करा सकते हैं। ऐसा करने पर राशन कार्ड को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। ऐसे में लोग डिपो से सस्ता राशन ले सकेंगे। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें