फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नरेश चौहान बोले- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हो उच्च स्तरीय जांच

Wed, 08 Jul 2026 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नरेश चौहान ने कहा कि यह भ्रष्टाचार 150 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। चौहान ने मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की निगरानी में कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा और उससे जुड़े संगठनों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार 150 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। चौहान ने मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चालीस दिनों की वीडियो फुटेज की पड़ताल में 70 बार चोरी की घटना सामने आई है। यह दर्शाता है कि चोर गिरोह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। चौहान ने कहा कि जब चढ़ावा चोरी हो रहा है, तो निर्माण के समय एकत्र किए गए चंदे की लूट की कल्पना करना भी मुश्किल है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों के चयन पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। नरेश चौहान ने भाजपा पर श्री राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने श्रीराम के आदर्शों का पालन नहीं किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। चौहान ने कहा कि ठाकुर को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे चढ़ावा चोरी को सही मानते हैं। चौहान ने चंदा चोरी मामले में शामिल सभी लोगों और गिरोह के मुखिया का चेहरा देश के सामने लाने की मांग की।

उन्होंने अयोध्या मंदिर में चढ़ावे चोरी की निष्पक्ष जांच और आरोपियों तथा उन्हें शह देने वालों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाना चाहिए। नरेश चौहान ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ओर से राज्य सरकार के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार को तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश हित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई है। उन्होंने हिमाचल को आत्मनिर्भर, समृद्ध और हरित ऊर्जा राज्य बनाने के मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें