फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naresh Chauhan: सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया बोले- राहुल को जाता है देश में होने वाली जातिगत जनगणना का श्रेय

Fri, 02 May 2025 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Naresh Chauhan: शुक्रवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जातिगत जनगणना कराने का जो निर्णय लिया गया है, उसका सारा श्रेय विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाता है। 
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जातिगत जनगणना कराने का जो निर्णय लिया गया है, उसका सारा श्रेय विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाता है। राहुल गांधी ने इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी और आज केंद्र सरकार को उनकी बात को मानने को बाध्य होना पड़ा। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि चाहे पदयात्रा हो अथवा देश की संसद हो, राहुल गांधी हमेशा जनहित के मुद्दे उठाते हैं और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

विज्ञापन

चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में आज यह संदेश देने में सफल रही है कि वह प्रारंभ से ही इस मुद्दे पर पूरी तरह से गंभीर थी। केंद्र की भाजपा सरकार ने जानबूझकर इस मसले को लटकाए रखा। यहां तक सत्तासीन लोगों ने जनगणना की बात करने वालों को शहरी नक्सलवादी तक कह दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं से प्रश्न किया कि यदि कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना को लेकर शहरी नक्सलवाद की श्रेणी में थी तो क्या केंद्र में सत्तासीन लोग भी इसी श्रेणी में आएंगे।

नरेश चौहान ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी को किसी प्रकार का राजनीतिक लाभ लेने की मंशा नहीं थी अपितु पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यह सोच थी कि देश के अंदर जो जनगणना है उसमें हर जाति के लोगों का एक डाटा देश के पास होना चाहिए। जातिगत जनगणना से देश का वास्तविक एवं समावेशी विकास सुनिश्चित होगा और दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों तथा शोषित लोगों को अन्य वर्ग के लोगों के बराबर लाने तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि अब इस मामले में सरकार का क्या रोडमैप होगा। इसकी क्या समयसीमा होगी और इसके लिए बजट का क्या प्रावधान होगा। केवल बिहार के चुनावों को देखते हुए इस प्रकार का दांव खेलने और सुर्खियां बनाने के लिए केंद्र सरकार को इसका श्रेय लेने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस की जगह अपनी पार्टी की चिंता करें रणधीर
भाजपा नेता रणधीर शर्मा पर कटाक्ष करते हुए नरेश ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की बजाय अपनी पार्टी की चिंता करें। भाजपा के भीतर लीडरशिप को लेकर आज जो वर्चस्व की जंग चल रही है, वह जगजाहिर है। भाजपा आज उन लोगों को ही संभाल नहीं पा रही है जो कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा की स्थिति आज यह है कि उसकी धुरी जगत प्रकाश नड्डा, जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और अनुराग ठाकुर जैसे नेताओं के पीछे घूम रही है जो अपनी महत्वाकांक्षा के चलते केंद्र के नेताओं के पास अपनी लीडरशिप को चमकाने के सिवा और कुछ नहीं करते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें