धर्मशाला के सिद्धवाड़ी में साईं की मौजूदगी की अफवाह के बाद पुलिस को काफी कसरत करनी पड़ी है। यहीं नहीं पुलिस के साथ सीआईडी और सीआईयू के जवानों ने भी सिद्धबाड़ी पहुंच कर साईं की तलाश में दबिश दी।
मगर, पुलिस को नारायण साईं नहीं मिला। इस दौरान नारायण साईं की गिरफ्तारी की अफवाह भी लोगों तक पहुंची। पुलिस ने नारायण साईं की मौजूदगी को अफवाह करार बताया।
उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि नारायण साईं की मौजूदगी की इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने सिद्धवाड़ी इलाके में तलाश शुरू की। मगर, साईं का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, साईं की मौजूदगी की सूचना को अफवाह करार दिया जा रहा है।
सोशल साइट पर फोटो से फैली अफवाह
सूत्रों के मुताबिक सोशल साइट में नारायण साईं की फोटो डाउनलोड करने से यह अफवाह फैली। इसके बाद सोशल साइट में साईं की गिरफ्तारी को लेकर कमेंट पास किए गए। इससे भी साईं की गिरफ्तारी की अफवाह तेजी से फैलती गई।