फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बंद नहीं होंगे मुल्थान और कुपवी डिग्री कॉलेज, राज्य सरकार ने बदला फैसला

Thu, 18 Jun 2026 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों के पुनर्गठन को लेकर अपने फैसले में एक और संशोधन करते हुए दो सरकारी डिग्री कॉलेजों के विलय संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों के पुनर्गठन को लेकर अपने फैसले में एक और संशोधन करते हुए दो सरकारी डिग्री कॉलेजों के विलय संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजकीय डिग्री कॉलेज मुल्थान (जिला कांगड़ा) और राजकीय डिग्री कॉलेज कुपवी (जिला शिमला) के विलय का निर्णय निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 2 जून 2026 को जारी कॉलेज विलय संबंधी अधिसूचना में इन दोनों कॉलेजों के संबंध में किए गए प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इसके साथ ही दोनों शिक्षण संस्थान पहले की तरह स्वतंत्र रूप से संचालित होते रहेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में कम छात्र संख्या वाले कई सरकारी महाविद्यालयों के विलय का निर्णय लिया था। इस फैसले के बाद प्रभावित क्षेत्रों में विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्थानीय प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिंता जताई थी। इससे पहले भी सरकार तीन अन्य डिग्री कॉलेजों के विलय का फैसला वापस ले चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें