फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चार मेडिकल कॉलेजों में स्थापित होगी एमआरआई मशीनें, स्वास्थ्य विभाग औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा

Fri, 27 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 चार मेडिकल कॉलेज चंबा, नाहन, हमीरपुर और नेरचौक में नई तकनीक की एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
एमआरआई मशीन - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के चार मेडिकल कॉलेजों चंबा, नाहन, हमीरपुर और नेरचौक में नई तकनीक की एमआरआई मशीनें स्थापित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके टेंडर करने की औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। इन मशीनों की खरीद केंद्र सरकार की अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। प्रत्येक मशीन की अनुमानित लागत करीब 28 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चारों मेडिकल कॉलेजों में मशीनों के लगने से क्षेत्रीय स्तर पर ही मरीजों को उन्नत जांच सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन

अभी तक प्रदेश के अधिकांश मरीजों को एमआरआई जांच के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला या डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार मरीजों को निजी अस्पतालों या बाहरी राज्यों के अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे न केवल बड़े मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का दबाव कम होगा, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन

मशीनों की स्थापना के लिए संबंधित मेडिकल कॉलेजों में आवश्यक आधारभूत ढांचे को विकसित किया जा रहा है। यह पहल प्रदेश में डायग्नोस्टिक सेवाओं को नई ऊंचाई देगी। समय पर और सटीक जांच से गंभीर बीमारियों का जल्द पता लग सकेगा, जिससे उपचार की सफलता दर भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द इन्हें कॉलेजों में स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें