फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: प्रदर्शन के बीच सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत; लड़खड़ाकर गिरने लगे तो नेताओं ने संभाला

Sat, 27 Jun 2026 11:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।

सार

सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित भाजपा के प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते-करते अचानक तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
प्रदर्शन के बीच सांसद हर्ष महाजन की अचानक बिगड़ी तबीयत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व में प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हर्ष महाजन की शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित भाजपा के प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते-करते अचानक तबीयत बिगड़ गई। महाजन को अचानक चक्कर आया और माैके पर माैजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। इसके बाद हर्ष महाजन को वाहन से आईजीएमसी पहुंचाया गया। यहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आईसीयू यूनिट में शिफ्ट किया गया। आईसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है, उनके स्वास्थ्य में सुधार आया है।

विज्ञापन



अस्पताल में लिए गए उनके सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है। सांसद को आईजीएमसी पहुंचाए जाने के बाद सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के चिकित्सकों और आईजीएमसी के चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने उनका उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें जल्द अस्पताल के छुट्टी भी दी जा सकती है। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस और कार्यवाहक एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया ने कहा कि इमरजेंसी में उन्हें उपचार दिए जाने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनके सभी टेस्ट की रिपोर्ट भी सामान्य है। उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डायरिया और उससे आई कमजोरी के कारण उनको चक्कर आ गया था।
विज्ञापन



 

हर्ष महाजन ने सोशल मीडिया डाली पोस्ट में कहा- मैं अब ठीक हूं

सांसद हर्ष महाजन ने स्वयं सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने समर्थकों और चाहने वालों का चिंता व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे पहले से बेहतर है, शायद जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाए। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन से उन्हें डायरिया था, जिस कारण कमजोरी महसूस कर रहे थे। शायद इससे ही उनका ब्लड प्रेशर भी लो हो गया था। इस कारण उन्हें चक्कर आया। आईजीएमसी में उनका चिकित्सकों ने अच्छा उपचार किया। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कुशलक्षेम 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज आईजीएमसी, शिमला पहुंचकर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की।  डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कहा कि हर्ष महाजन के अस्वस्थ होने का समाचार मिलने के बाद सभी कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें डिहाइड्रेशन तथा लो ब्लड प्रेशर की समस्या हुई थी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की हार्ट ब्लॉकेज अथवा हृदय संबंधी गंभीर समस्या नहीं है और अब उनका स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें