फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- केंद्र से मिली मदद को खर्च नहीं कर पाई सरकार, पैसा वापस

Thu, 30 Oct 2025 09:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

Anurag Thakur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बावजूद 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि न मिलने के बयान पर यह पलटवार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से हिमाचल प्रदेश में आपदा आ रही है केंद्र सरकार दिल खोलकर आर्थिक मदद दे रही है। पूर्व में जो पैसा केंद्र सरकार ने जारी किया, प्रदेश सरकार उसे खर्च ही नहीं कर पाई है और यह पैसा वापस हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बावजूद 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि न मिलने के बयान पर यह पलटवार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

हमीरपुर में दिशा कमेटी की बैठक के बाद एक सवाल के जवाब में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, तो यह पाया गया कि अधिकतर प्रभावितों को तिरपाल तक नहीं मिल पाया। प्रदेश सरकार की ओर से सात लाख रुपये घरों के निर्माण के लिए कितने प्रभावितों को दिया गया, यह भी स्पष्ट नहीं है।

प्रदेश सरकार और अधिकारियों से यह आग्रह कि केंद्र सरकार के बजट का सदुपयोग करें। वह आपदा में राजनीति के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रभावितों को मदद नहीं दी जा रही है। आर्थिक मदद आवंटन में भाई भतीजावाद प्रदेश सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार ने अब तक कितने प्रभावितों के घर बनाए, आखिर यह आंकड़े क्यों पेश नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार चुनाव में महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र तेजस्वी प्रण पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता जंगलराज नहीं चाहती है। लालू सरकार में प्रतिव्यक्ति आय 8000 रुपये थी, जो कि अब 68 हजार हो गई है। आगामी पांच वर्षों में इसे दोगुना करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी को लोगों ने गंभीरता से लेना छोड़ दिया है। उनके नेतृत्व में कई चुनाव कांग्रेस हार चुकी है और अब बिहार का चुनाव भी हारेंगे। प्रदेश कांग्रेस सरकार की दस गांरटियों पर अब जनता पूछ रही है, क्या हुआ तेरा वादा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें