फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ने बरसाए नोट, लूटने वालों की मौज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार में बुधवार सुबह अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। एक बंदर ने छत पर बैठकर करीब एक लाख रुपये के नोट बरसाए। सभी नोट 100 और 500 के थे।
विज्ञापन


ऑफिस जा रहे कर्मचारियों सहित कुली, सफाई कर्मी और कारोबारी नोट बटोरने में लगे रहे। कुछ लोग तो छत पर भी चढ़ गए। बाजार में मेले जैसा माहौल बन गया। पुलिस ने बताया कि नोट आए कहां से, इसका पता नहीं चल सका है।

जिसके हाथ जितने नोट लगे, लेकर चलते बने

लोअर बाजार से राम बाजार और गंज बाजार को जाने वाले चौक के ऊपरी वाली छत पर यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी कारोबारियों मनू पुरी, बब्बल शर्मा आदि के मुताबिक बंदर एक कागज के पैकेट में नोटों के बंडल लेकर आया था।

सुबह साढ़े आठ बजे दस-पंद्रह नोट हवा में उड़ते देख लोग रुक गए। एकाएक लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों को अपनी ओर आते देख बंदर अगली छत पर भाग गया तो वहां भी लोग पहुंच गए।

नौ बजे तक उसने करीब एक लाख रुपये के नोट बरसाए। जिसके हाथ जितने नोट लगे, लेकर चलते बने। इस दौरान बंदर ने काफी संख्या में नोट फाड़ भी दिए।
विज्ञापन

कुलियों और सफाई कर्मियों की मौज

सुबह के समय ओल्ड बस स्टैंड से राम बाजार और लोअर बाजार तक कुली कारोबारियों का सामान पहुंचाते हैं। सुबह आठ बजे भी राम बाजार से काफी संख्या में कुली आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि नोट बटोरने वालों में कुली और बाजार में सफाई करने वाले कर्मियों की संख्या अधिक रही। बाजार में हो रही धनवर्षा की खबर सदर पुलिस थाना को 100 नंबर पर फोन कर एक महिला ने दी।

सदर पुलिस ने बताया है कि जब कर्मी मौके पर पहुंचे तो बंदर वहां से जा चुका था। किसी भी व्यक्ति ने अपनी धनराशि गायब होने की सूचना नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें